in

चंडीगढ़ में 1630 खिलाड़ियों को 7.12 करोड़ की स्कालरशिप: 12 कोच हुए सम्मानित, ऑनलाइन पोर्टल और चंडीगढ़ मैराथन की हुई शुरुआत – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में 1630 खिलाड़ियों को 7.12 करोड़ की स्कालरशिप:  12 कोच हुए सम्मानित, ऑनलाइन पोर्टल और चंडीगढ़ मैराथन की हुई शुरुआत – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को 7.12 करोड़ रुपए की स्कालरशिप मिली।

चंडीगढ़ में 1630 खिलाड़ियों को कुल 7.12 करोड़ रुपए की स्कालरशिप और 12 कोचों को 7.22 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया ये पुरस्कार चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को सेक्टर-9 में यू.टी. सचिवालय में खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया।

.

कटारिया ने कहा कि यह छात्रवृत्ति और पुरस्कार सिर्फ पैसों की मदद नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों और कोचों की मेहनत और समर्पण का असली सम्मान है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

एशिया कप पर गर्व

इस मौके पर उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की एशिया कप में जीत का जिक्र किया। भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार यह खिताब जीता। कटारिया ने कहा कि इस जीत में पंजाब के 10 खिलाड़ियों का योगदान राज्य और देश दोनों के लिए गर्व की बात है।

हाथ जोड़कर जाते हुए प्रशासक।

खेलों के लिए नई सुविधाएं

यू.टी. प्रशासक ने बताया कि प्रशासन लगातार खेल सुविधाओं को बेहतर बना रहा है। हाल ही में सेक्टर-8 और सेक्टर-39 में शतरंज केंद्र खोले गए हैं और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया बिलियर्ड्स और स्नूकर हॉल शुरू हुआ है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि 2 नवंबर 2025 को पहली अंतरराष्ट्रीय चंडीगढ़ मैराथन आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां देश-विदेश के खिलाड़ी पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही खिलाड़ियों के लिए कैश अवॉर्ड का ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिससे पुरस्कार समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलेंगे।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया व अन्य।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया व अन्य।

खेलों से जुड़ने की अपील

कटारिया ने कहा कि हमें “नशा मुक्त चंडीगढ़” और “हर बच्चा खेलों से जुड़े” का संकल्प लेना होगा। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं। ये गुण भारत को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 1630 खिलाड़ियों को 7.12 करोड़ की स्कालरशिप: 12 कोच हुए सम्मानित, ऑनलाइन पोर्टल और चंडीगढ़ मैराथन की हुई शुरुआत – Chandigarh News

अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम:  कप्तान बोले-अब पंजाब के साथ खड़े होंगे; हार्दिक ने कहा-वर्ल्ड कप का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे – Amritsar News Today Sports News

अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम: कप्तान बोले-अब पंजाब के साथ खड़े होंगे; हार्दिक ने कहा-वर्ल्ड कप का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे – Amritsar News Today Sports News

क्या भूख लगते ही ऑनलाइन मंगाते हैं खाना? इस दिन से Swiggy, Zomato से ऑर्डर पड़ सकता है महंगा Business News & Hub

क्या भूख लगते ही ऑनलाइन मंगाते हैं खाना? इस दिन से Swiggy, Zomato से ऑर्डर पड़ सकता है महंगा Business News & Hub