[ad_1]
{“_id”:”68bdd9a29e86691fff041faa”,”slug”:”sweeper-dies-after-falling-from-the-roof-gurgaon-news-c-1-1-noi1190-3380119-2025-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: छत से गिरने से स्वीपर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-47 स्थित मीडिया हाउस सोसाइटी में शनिवार की दोपहर को छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक सोसाइटी में स्वीपर का काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी खयोदीन मिया (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में परिवार के साथ रहता था और सोसाइटी की इमारत में स्वीपर का काम करता था। जांच अधिकारी आनंद ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह मीडिया हाउस सोसाइटी की छत पर साफ-सफाई काम कर रहा था। इसी दौरान वह छत से गिर गया और गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: छत से गिरने से स्वीपर की मौत

