in

ट्रम्प टैरिफ का बड़े कॉरपोरेट घरानों पर सबसे ज्यादा असर: अंबानी, अडाणी, बिड़ला पर 50% ऊंचे टैरिफ का दबाव बढ़ रहा, बदल रहे स्ट्रैटजी Business News & Hub

ट्रम्प टैरिफ का बड़े कॉरपोरेट घरानों पर सबसे ज्यादा असर:  अंबानी, अडाणी, बिड़ला पर 50% ऊंचे टैरिफ का दबाव बढ़ रहा, बदल रहे स्ट्रैटजी Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Trump Tariff; Mukesh Ambani Gautam Adani Business Strategy | India US Trade

मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी टैरिफ ने देश के टॉप बिजनेस फैमिली की चिंता बढ़ा दी है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडाणी ग्रुप और आर्सेलर मित्तल जैसी कंपनियों को इन टैरिफ के चलते नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ये कंपनियां टैरिफ की मार से बचने के लिए अपनी बिजनेस स्ट्रैटजी में बदलाव कर रही हैं। कुछ कंपनियां अमेरिका सहित कम टैरिफ वाले देशों में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही हैं तो कुछ इन देशों में पहले से मौजूद अपनी सहायक कंपनियों के जरिए एक्सपोर्ट पर विचार कर रही हैं।

इससे पहले व्हाइट हाउस के बिजनेस एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत के कुछ सबसे अमीर परिवारों पर रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद से मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए ये कंपनियां तेजी से अपनी स्ट्रैटजी तेजी से बदल रही हैं

रिलायंस इंड.: मुकेश अंबानी

कंपनी ने पहली छमाही में रूस से 14.2 करोड़ बैरल तेल आयात किया। 5 हजार करोड़ की बचत हुई। अमेरिका में गैसोलीन और एनर्जी बिजनेस है। 6 लाख करोड़ के ओ2सी बिजनेस की 45% कमाई निर्यात से है।

भारत फोर्ज : बाबा कल्याणी

भारत फोर्ज ने बीते साल अमेरिका को करीब 1700 करोड़ रुपए का सामान बेचा था। ये इसकी कमाई का करीब 10% है। कंपनी ने अब चालू वित्त वर्ष में अपने अमेरिकी निर्यात के लिए सतर्क रुख अपनाया है।

आयशर मोटर्स : विक्रम लाल

मिड साइज बाइक के अमेरिकी बाजार में 8% हिस्सेदारी। मार्च में अमेरिका को 9,000 बाइक भेजी। ट्रम्प टैरिफ से बचने के लिए कंपनी अपना स्टॉक अमेरिका के पड़ोसी देश के गोदाम में शिफ्ट करने की सोच रही है।

आर्सेलर : लक्ष्मी मित्तल

2024 में अमेरिका को 60 हजार करोड़ का स्टील निर्यात किया। आशंका है कि मुनाफे में 15 करोड़ डॉलर की कमी आएगी। कंपनी अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाकर टैरिफ असर कम कर रही है।

बिड़ला ग्रुप: कुमार मंगलम

आदित्य बिड़ला समूह टेक्सटाइल व यार्न निर्माता और निर्यातक। ग्रुप का कारोबार 60 से ज्यादा देशों में है। ग्रुप ने अमेरिका में 1500 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। अधिग्रहण से अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर।

अडाणी अग्रुप: गौतम अडाणी

विदेशी व्यापार प्रभावित होता है, तो 15 पोर्ट, टर्मिनलों व 27% मार्केट शेयर के साथ पोर्ट संचालक अडाणी पोर्ट्स को नुकसान हो सकता है। ग्रुप के सोलर मॉड्यूल का अधिकांश निर्यात अमेरिका को होता है। असर पड़ सकता है।

—————————

ये खबर भी पढ़ें …

1. ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ लगाकर हमें मार रहा: मैं टैरिफ को सबसे बेहतर समझता हूं; पहले कहा था- भारत का अमेरिका से एकतरफा रिश्ता

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि भारत टैरिफ लगाकर हमें (अमेरिका) मार रहा है। उन्होंने द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में बात करते हुए कहा कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश अपने ऊंचे टैरिफ से अमेरिका को मार रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. भारत के निर्यात में अमेरिका की 20% हिस्सेदारी: 7 ग्राफिक्स में जानें भारत किस सेक्टर में अमेरिका पर कितना निर्भर, 50% टैरिफ से कैसे निपटेगा

भारत दुनियाभर में कुल 38 लाख करोड़ के प्रोडक्ट्स निर्यात करता है। इसमें से 20% सामान अमेरिका में बिकते हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद करीब 4.22 लाख करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट प्रभावित होगा।

पूरी खबर पढ़ें…

3. भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ आज से लागू: ₹5.4 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट प्रभावित; ज्वेलरी-कपड़ों की डिमांड 70% घट सकती है, नौकरियों पर भी संकट

भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/trump-tariff-mukesh-ambani-gautam-adani-business-strategy-india-us-trade-135843649.html

U.S. Open 2025: Aryna Sabalenka battles back to beat Pegula and reach final Today Sports News

U.S. Open 2025: Aryna Sabalenka battles back to beat Pegula and reach final Today Sports News

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों को बड़ा खतरा, सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम Today Tech News

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों को बड़ा खतरा, सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम Today Tech News