in

Ambala News: चुनावी गतिविधियों पर नजर, चारों विधानसभाओं के 968 बूथों पर डलेंगे वोट Latest Haryana News

Ambala News: चुनावी गतिविधियों पर नजर, चारों विधानसभाओं के 968 बूथों पर डलेंगे वोट Latest Haryana News

[ad_1]


​अंबाला सिटी में वाहनों की जांच करती हुई टीम।

अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यालय की ओर से जिले की चारों विधानसभाओं के 968 बूथों पर मतदान करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

Trending Videos

विभाग ने चुनावों के दौरान आने वाले अवैध सामग्री और धनराशि पर नजर रखने के लिए 12 नाके लगाए हैं। इन पर 25 टीमें दिन- रात नजर रखे हैं। 50 हजार से अधिक की राशि रखने के लिए व्यक्ति को संबंधित कागजात दिखाने होंगे। विभाग ने मशीनों की भी जांच करवा ली है। एक बार मशीनों की रेंडमाइजेशन भी करवाई जा चुकी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी प्रणाली के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जिले में बने 41 नए बूथ

विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं की संख्या बढ़ने से अब निर्वाचन कार्यालय ने जिले में 41 नए बूथ बनाए है। इसके बाद अब कुल बूथों की संख्या 963 हो गई है। इसमें सबसे अधिक अंबाला छावनी में 20, अंबाला शहर में 11, नारायणगढ़ में आठ और सबसे कम मुलाना में दो नए बूथ बनाए गए हैं। बूथ बढ़ने के बाद अब अंबाला छावनी में कुल 214, अंबाला शहर में 271, मुलाना में 264, नारायणगढ़ में 219 बूथ हो गए हैं। इन्ही बूथाें में पिंक बूथ भी बनाए जांएगे। जिनके लिए भी कार्य जारी है।

24 घंटे रखी जा रही नजर

निर्वाचन कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया के दौरान नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में 24 घंटों के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यह कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम कर रहें है। रात के समय भी अधिकारी और कर्मचारी चुनावों के कार्यों में जुटे रहते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नजर रखने के लिए सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। सी विजिल एप के जरिए पहुंच रही शिकायतों का निपटारा भी किया जा रहा है।

नए मतदाता निभाएंगे अहम रोल

इस विधानसभा चुनाव में जिला में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16744 नये मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें नारायणगढ़ विधानसभा के तहत 3655, अंबाला छावनी में 3858, अंबाला शहर में 4730 और मुलाना में 4501 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 6255 पीडब्ल्यूडी वोटर्स हैं, जिनमें नारायणगढ़ में 1162, अंबाला छावनी में 1317, अंबाला शहर में 1813 और मुलाना में 1963 पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिला में 11142 मतदाता हैं। जिनमें नारायणगढ़ में 2185, अंबाला छावनी में 2434, अंबाला शहर में 4046 और मुलाना में 2477 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिला में 521 मतदाता हैं। जिनमें नारायणगढ़ में 104, अंबाला छावनी में 82, अंबाला शहर में 205 और मुलाना में 130 मतदाता हैं। कार्यालय द्वारा दो सितंबर तक आए आवेदनकर्ताओं के ही नए मतदाता पहचान पत्र बनाएं जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Ambala News: एनीमिया ग्रस्त मरीजों की होगी विशेष जांच Latest Haryana News

Ambala News: एनीमिया ग्रस्त मरीजों की होगी विशेष जांच Latest Haryana News

Haryana: पार्टी 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; कांग्रेस-आप के गठबंधन की बातों के बीच आप नेता का बड़ा बयान  Latest Haryana News

Haryana: पार्टी 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव; कांग्रेस-आप के गठबंधन की बातों के बीच आप नेता का बड़ा बयान Latest Haryana News