भिवानी: पहली बार भिवानी पहुंचे ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार Latest Haryana News

[ad_1]


पहली बार मिनी क्यूबा भिवानी पहुंचे ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से खेल एसोसिएशन व फेडरेशन की आपसी लड़ाई खत्म होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक मेडल लाना है। उन्होंने संकेत दिए कि अब बॉक्सिंग में सुविधाओं की झड़ी लगेगी।

भिवानी मुक्केबाजों की बदौलत मिनी क्यूबा कहलाता है। यही कारण है कि ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार खुद यहां सोमवार को मुक्केबाजों के बीच पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह के कोच गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश के भिवानी बॉक्सिंग क्लब में पहुंचकर मुक्केबाजों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रमोद कुमार ने कहा कि भिवानी के मुक्केबाजों व कोच जगदीश का पूरे देश में नाम हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ओलंपिक में ज्यादा मेडल आएं। इसको लेकर ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर मुक्केबाजों की प्रतिस्पर्धाएं करवाए जाएंगे। जिससे नए नए मुक्केबाज निखर कर आएंगे। वहीं विजेता मुक्केबाजों को कई कई महीनों व कई बार सालों तक ईनाम की राशि न मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं। सभी की समस्या जानता हूं। अब ऐसा नहीं होगा कि किसी की सुनवाई न हो। वहीं कई बार खेल फेडरेशन व कई एसोसिएशन की आपसी लड़ाई से खिलाड़ियों को होने वाले नुकसान पर प्रमोद कुमार ने कहा कि खुद पीएम मोदी ने पहले खेल मंत्री रहे अनुराग ठाकुर व अब मनसुख मांडविया को कहा कि इस आपसी लड़ाई को खत्म किया जाए। सभी फेडरेशन के पदाधिकारियों को एक मंच पर लाया जाए। इसके साथ ही बहुत सी एकेडमी में फ्री में खिलाड़ी तैयार करने वाले संचालकों की मदद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर समाज के धनाढ्य लोगों को आगे आना होगा। इस मौके पर भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल प्रधान, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।

[ad_2]
भिवानी: पहली बार भिवानी पहुंचे ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार