महेंद्रगढ़: युवती की बरामदगी को लेकर लघु सचिवालय में नारेबाजी haryanacircle.com

[ad_1]


अटेली खंड के एक गांव की बेटी के लापता होने पर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में एसडीएम, नारनौल को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले भी संघर्ष समिति ने 22 अगस्त को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों महिला व पुरुष लघु सचिवालय पार्क नारनौल में एकत्रित होकर बेटी को तुरंत दोषियान से बरामद कर परिवार को सौंपने की गुहार लगाई। सभा पश्चात जुलूस के साथ लघु सचिवालय नारनौल पर अटेली पुलिस के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की ओर से ग्राम पंचायत सरपंच, लड़की की दादी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि अटेली थाना के अंतर्गत एक गांव की चार अगस्त को युवती गायब हो गई थी। जिसके बाद पुलिस में भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुई है।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: युवती की बरामदगी को लेकर लघु सचिवालय में नारेबाजी