Rohtak News: सीवर और पानी के लिए 459 करोड़ होंगे खर्च, मुख्यालय से हरी झंडी Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। शहरवासियों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से राहत मिलने वाली है। मुख्यालय से जिले में 459 करोड़ 64 लाख 42 हजार रुपये की लागत से सीवर और पानी के लिए विकास कार्य व सुधार कार्यों को मंजूरी मिली गई।

नगर निगम के 8 गांवों के लिए 210 करोड़ रुपये की लागत से जलघरों के विस्तार व पुराने जलघरों का सुधार किया जाएगा। महम, गढ़ी सांपला-किलोई व कलानौर हल्के में भी नए कार्य को गति मिलेगी। टेंडर आवंटित कर नवंबर से लेकर दिसंबर में काम शुरू करवा दिए जाएंगे।

जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर और ग्रामीण इलाकों में घरेलू जल निकासी और जलापूर्ति के लिए मुख्यालय में सुधार और विकास कार्यों के लिए अलग-अलग माह प्रस्ताव भेजे थे। हरियाणा जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड की बैठक में जिले के 23 से अधिक विकास और सुधार कार्यों को स्वीकृति दी है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों को सुचारु जलापूर्ति के लिए विभाग चार बड़े कार्यों पर 256 करोड़ 7 लाख 42 हजार रुपये, सीवर लाइन और सीवर सफाई के लिए तीन बड़े कार्यों पर 134 करोड़ 28 लाख 90 हजार रुपये व शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए तीन प्रोजेक्ट पर 33.61 करोड़ रुपये की लागत से काम किए जाएंगे। ग्रामीण इलाके में 13 कार्यों के लिए 35 करोड़ 66 लाख 62 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।


शहरी में जलापूर्ति विस्तार और सुचारु जलापूर्ति के कार्य

1. 27.23 करोड़ रुपये से मानसरोवर के नजदीक जलघर-1 के लिए जेएलएन और बीएसबी नहर से जलघर तक पाइपलाइन बिछाकर पंपिंग के माध्यम से पानी पहुंचाने व जलघर का सुधार कार्य होगा।

2. राज्य योजना के अंतर्गत 210 करोड़ 50 लाख रुपये से नगर निगम के बोहर, गढ़ी बोहर, खेड़ी साध, बलियाना, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया कलां व सुनारिया खुर्द के नए जलघर व जेएलएन और बीएसबी से पंपिंग के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य होगा।

3. शहर में 16.63 करोड़ रुपये से पुराने इलाके में गंदे पानी की शिकायतों के समाधान के लिए पुरानी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने व सुधार का कार्य होगा।

4. सलारा मोहल्ले में 1.69 करोड़ रुपये से नया बूस्टर बनाने व पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा।


सीवरेज विस्तार और उनकी सफाई के कार्य

1. शहर में 2.85 करोड़ रुपये से बरसाती पानी से सीवरेज पानी के दोहन निपटान के लिए सीवरेज लाइन का कार्य होगा।

2. शहर में 128 करोड़ 36 लाख रुपये से सीवरेज नेटवर्क प्रणाली से संबंधित 600 मिमी, 900 मिमी और 1000 मिमी के मौजूदा सीवर नेटवर्क की मरम्मत व सुधारीकरण कार्य होगा। ओम सिटी कॉलोनी के पास, मस्तनाथ नगर कॉलोनी-II, मस्तनाथ नगर कॉलोनी, रामराज नगर कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी, राजीव नगर भाग-II, विनय नगर कॉलोनी, मस्तनाथ नगर-II, राजीव नगर में सीवरेज का कार्य होगा।

3. कलानौर शहर में 3.06 करोड़ रुपये से मौजूदा 3.50 एमएलडी एसटीपी कलानौर टाउन से ड्रेन तक डीआई राइजिंग मेन लाइन बिछाने, जोड़ने, काटने और चालू करने के लिए अनुमान व खुले इनलेट चैनल के स्थान पर पंपिंग व्यवस्था, एसआईटीसी पंपिंग मशीनरी, डीजी सेट, ट्रांसफाॅर्मर, केबल का कार्य होगा।


शहरी में बरसाती पानी की निकासी

1. रोहतक शहर में 15.88 करोड़ रुपये से रेलवे लाइन के पास झज्जर मोड़ से संदासर तक सीवर लाइन का मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग से मरम्मत कार्य व सुधार होगा।

2. शहर के गोकर्ण क्षेत्र में 17.72 करोड़ रुपये से तालाब, गोकर्ण, नेहरू कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल का निर्माण होगा। यहां से ड्रेन नंबर 8 तक 700 मिलीमीटर पाइप बिछाने, जोड़ने, काटने और चालू करने का कार्य होगा।

3. महम में 28.26 करोड़ रुपये से बरसाती पानी की निकासी व सुधार कार्य होगा।


ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति व विस्तार के लिए गांव

अधिकारियों ने बताया कि महम कलानौर व गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांवों में 35.66 करोड़ रुपये से जल आपूर्ति और विस्तार कार्य किए जाएंगे। इसमें शिमली, लाढ़ौत, भैयापुर, नांदल, सुंडाना, अजायब, बैंसी, गांधरा, गद्दी खेड़ी, ताजा माजरा, जमालपुर, कारोर, खरावड़ व कसरैंटी गांव शामिल हैं।


वर्जन

जलापूर्ति और सीवरेज बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आवंटित कर नवंबर से लेकर दिसंबर तक कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

– संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।

[ad_2]
Rohtak News: सीवर और पानी के लिए 459 करोड़ होंगे खर्च, मुख्यालय से हरी झंडी