चंडीगढ़ निगम, वसूली कौन लेता आज विजिलेंस करेगी बयान दर्ज: कर्मचारी बोला-हर महीने 4-6 लाख रुपए लेते हैं अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर से हो चुकी पूछताछ – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

निगम अधिकारियों पर वसूली के आरोप लगाने वाला कर्मचारी विकास।

चंडीगढ़ नगर निगम की इन्फोर्समेंट विंग के कई अफसरों पर हर महीने वेंडरों से 4 से 6 लाख रुपए वसूली के आरोप लगे हैं। निगम कर्मचारी विकास ने इसको लेकर विजिलेंस को लिखित में शिकायत दी थी जिसके बाद आज विजिलेंस ने विकास को बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस ऑफिस

.

विकास ने दावा किया था कि उसके पास सभी के नाम और मोबाइल नंबर हैं जिन वेंडरों से वो पैसा हर माह इकट्ठा कर इन्फोर्समेंट के इंस्पेक्टरों को देता था। इन सभी की पूरी लिस्ट आज विकास विजिलेंस को सौंप सकता है। जिसके बाद नगर निगम के कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

विजिलेंस ऑफिस चंडीगढ़।

6 इन्फोर्समेंट से हो चुकी पूछताछ

विकास द्वारा विजिलेंस में वसूली की शिकायत देने के बाद विजिलेंस ने 6 इंस्पेक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया था और उनसे काफी देर तक पूछताछ हुई। जो आरोप विकास ने वसूली के लगाए थे, उसे लेकर भी सवाल-जवाब हुए। इसके अलावा विजिलेंस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।

मेयर हरप्रीत कौर बबला।

मेयर हरप्रीत कौर बबला।

मेयर बोलीं- आरोपों की जांच होनी चाहिए

इस मामले को लेकर नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा जो आरोप कर्मचारी विकास ने लगाए है, वो गंभीर है उनकी जांच होनी चाहिए, तभी सच सामने आएगा। अगर कर्मचारी की आरोपों में सच्चाई है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये किया था पहला विडियो जारी।

ये किया था पहला विडियो जारी।

सुनिए वीडियो में कर्मचारी विकास ने क्या आरोप लगाए..

  • विकास ने अपने मोबाइल का वीडियो कैमरा ऑन किया और बोला कि मैं अपने घर पर बैठा हूं, ये रही मेरी बेटी, बेटा और पत्नी। मैं निगम में इंफोर्समेंट विंग में काम करता था।निगम के इंस्पेक्टर, जिन्हें अभी 3 साल हुए ज्वाइनिंग को, वो मुझ पर दबाव बनाते हैं कि वेंडर्स से पैसा इकट्ठा करो और मैं हर महीने उन्हें 4 से 6 लाख तक इकट्ठा कर रहा हूं। लेकिन कुछ समय से वो मुझ पर ज्यादा दबाव बनाने लगे और कहने लगे कि और ज्यादा पैसे इकट्ठा करो।
  • विकास ने कहा कि उन्हें धमकी दी जाती है कि अगर ऐसा नहीं करेगा तो नौकरी से निकाल देंगे और उन्होंने कुछ दिन बाद वही किया। विकास बोला, हर महीने चालान काटते हैं सिर्फ 1 से डेढ़ लाख रुपए का। उसने अफसरों से अपील की और कहा कि जांच करवाएं, अगर उसकी गलती पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाए।
  • वीडियो में बेटी और पत्नी भी बोल रही हैं कि ये घर पर पैसों की रोजाना काफी बड़ी गड्डी लेकर आता था और कहता था कि अफसरों को देने हैं।
  • वीडियो में एक इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया कि वो तो हैंडीकैप्ड हो या फिर भिखारी, किसी को भी नहीं छोड़ता था, हर किसी से पैसा लेता था और उसके कारण ही एक कर्मचारी जसपाल ने सुसाइड कर लिया था। जसपाल उसका काफी अच्छा दोस्त था।
  • आगे विकास बोलता है कि उसने इस समय शराब पी रखी है, मगर वो बिल्कुल सच बोल रहा है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है, इसलिए मैं ये वीडियो अभी बनाकर फेसबुक पर डाल रहा हूं।
  • विकास ने कहा, नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग में 3 से 4 को छोड़कर सभी हर महीने पैसे ले रहे हैं और पैसे लेने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं।

[ad_2]
चंडीगढ़ निगम, वसूली कौन लेता आज विजिलेंस करेगी बयान दर्ज: कर्मचारी बोला-हर महीने 4-6 लाख रुपए लेते हैं अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर से हो चुकी पूछताछ – Chandigarh News