[ad_1]
Live now
Last Updated:
Kaun banega Crorepati 17 Live: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन का 10वां एपिसोड दो रोलओवर कंटेस्टेंट विजय चड्ढा और स्नेहल जावरे के साथ शुरू हुआ. विजय चड्ढा ने शानदार खेल दिखाते हुए हॉट सीट पर बैठीं. क्या वह स…और पढ़ें
कौन बनेगा करोड़पति 17 का 10वां एपिसोड
विजय चड्ढा ने हॉट सीट पर बैठने के बाद अपने नाम के पीछे का दिलचस्प किस्सा सुनाया. वे 7 सवालों का सही जवाब देकर 1 लाख रुपये जीत चुकी हैं. उन्होंने 7वें सवाल के जवाब के लिए पहली लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया था.
August 22, 2025 22:21 IST
विजय ने 11वें प्रश्न का दिया सही जवाब
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ने विजय चड्ढा से 7.50 लाख रुपये के लिए 11वां प्रश्न पूछा- किस भारतीय राज्य की सीमा पांच भारतीय राज्यों और तीन देशों से लगती है?
A. पश्चिम बंगाल
B. सिक्किम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मेघालय
सही जवाब है- A. पश्चिम बंगाल
August 22, 2025 22:02 IST
विजय ने 10वें सवाल पर इस्तेमाल की दूसरी लाइफ लाइन, जीते 5 लाख रुपये
नई दिल्ली: विजय चड्ढा ने 10वें सवाल का सही जवाब देकर 5 लाख रुपये जीत लिए हैं, हालांकि जवाब देने के लिए उन्होंने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया. सवाल है- जब भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 संसद में पारित हुआ, तब ब्रिटिश सम्राट कौन थे? विकल्प हैं-
A. जॉर्ज पंचम
B. जॉर्ज षष्ठम
C. एडवर्ड सप्तम
D.एडवर्ड अस्टम
B. जॉर्ज षष्ठम सही जवाब है.
9वें सवाल पर फसीं विजय चड्ढा, जोखिम उठाकर जीत लिए 3 लाख!
नई दिल्ली: विजय चड्ढा से पूछा गया 9वां सवाल है- 2025 में एक युद्ध संबंधित विवाद के बीच, किस देश ने अपनी प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया? विकल्प हैं-
A. पनामा
B. जापान
C. थाईलैंड
D. न्यूजीलैंड
विजय चड्ढा जवाब को लेकर पक्का नहीं थीं, इसलिए 50-50 लाइफ लाइन देने की इच्छा जताई. फिर उन्होंने अपनी मंशा बदली और रिस्क लेते हुए विकल्प सी. थाईलैंड को चुना जो सही साबित हुआ.
August 22, 2025 21:46 IST
सचिन तेंदुलकर-लता मंगेशकर से जुड़ा है 8वां सवाल, दे पाएंगे जवाब!
नई दिल्ली: विजय चड्ढा से पूछा गया 8वां सवाल तस्वीरों से जुड़ा था. उन्हें सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की तस्वीरें दिखाई गईं.
8वां सवाल है- चित्र में दिख रहे दो लोगों के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है? विकल्प हैं-
A. भारत रत्न प्राप्तकर्ता
B. गोवा में जन्मे
C. ग्रैमी पुस्कार विजेता
D. लोक सभा सांसद
सही जवाब है- विकल्प A. भारत रत्न प्राप्तकर्ता
August 22, 2025 21:27 IST
भगवान राम से जुड़े सवाल पर ली पहली लाइफ लाइन, विजय चड्ढा ने जीता 1 लाख
नई दिल्ली: विजय चड्ढा से पूछा गया 1 लाख रुपये का सवाल- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, किस ऋषि ने भगवान राम का नाम रखा था?
A.ऋषि दधिची
B. ऋषि व्यास
C. ऋषि भारद्वाज
D. ऋषि वशिष्ठ
विजय चड्ढा ने सवाल का जवाब देने के लिए ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया. उन्होंने विकल्प डी. ऋषि वशिष्ठ चुना, जो सही है.
August 22, 2025 21:18 IST
विजय चड्ढा ने 6वें सवाल का जवाब देकर जीते 50 हजार
नई दिल्ली: विजय चड्ढा 5 सवालों के सही जवाब के बाद 50 हजार रुपये के लिए 6वां सवाल पूछा. सवाल है- विदित गुजराती इनमें से किस खेल में भारत की ओर से खेले हैं?
A. बैडमिंटन
B. टेनिस
C. शतरंज
D. फुटबॉल
जवाब है- विकल्प C. शतरंज
[ad_2]
KBC 17 Live: भगवान राम से जुड़े सवाल पर अटकीं विजय चड्ढा, ऑडियंस की मदद से जीते 1 लाख

