in

शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए भेजा- सूत्र: पिछली बार खेल रत्न मिला था; पेरिस ओलिंपिक में जीते थे डबल ब्रॉन्ज मेडल Today Sports News

शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए भेजा- सूत्र:  पिछली बार खेल रत्न मिला था; पेरिस ओलिंपिक में जीते थे डबल ब्रॉन्ज मेडल Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Manu Bhaker Padma Shri Award Nominations Update | Sports Ministry

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टार शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए रिकमेंड किया गया है। खेल मंत्रालय के सूत्र ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी।

23 साल की इस निशानेबाज ने 4 दिन पहले देश के चौथा सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए आवेदन किया। पिछले साल यह अवॉर्ड दिग्गज स्पिनर आर अश्चिन और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मिला था।

मनु को इसी साल 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से नवाजा था। मनु भाकर ने पिछले साल अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे।

वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक 2024 के दौरान अपने दोनों ब्रॉन्ज मेडल के साथ।

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक 2024 के दौरान अपने दोनों ब्रॉन्ज मेडल के साथ।

पिछले साल पद्मश्री नहीं मिला, खेल रत्न से संतोष करना पड़ा

मनु ने पिछले साल भी पद्मश्री के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि तब खेल मंत्रालय ने पीआर श्रीजेश और पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का नाम इस अवॉर्ड के लिए रिकमेंड कर दिया था।विवाद होने पर मनू भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है।

मनु भाकर को खेल रत्न प्रदान करती राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू।

मनु भाकर को खेल रत्न प्रदान करती राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू।

मनु ने एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज दिलाया

मनु भाकर ने कजाकिस्तान में चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 219.7 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

फाइनल में चीन की मा चियान्के ने 243.2 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं दक्षिण कोरिया की यांग जीइन ने 241.6 अंक लेकर सिल्वर मेडल जीता है।

मनु ने सुरुचि सिंह और पलक गुलिया के साथ मिलकर टीम इवेंट में भी भारत को ब्रॉन्ज दिलाया।

मनु ने सुरुचि सिंह और पलक गुलिया के साथ मिलकर टीम इवेंट में भी भारत को ब्रॉन्ज दिलाया।

मनु भाकर के अचीवमेंट

आखिर में देश के चार नागरिक सम्मानों के बारे में जानिए

——————————————

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पाकिस्तान हॉकी एशिया कप से हटा; 29 अगस्त से टूर्नामेंट

पाकिस्तान 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से अधिकृत रूप से हट गया है। इतना ही नहीं, ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया है। हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया- ‘मंगलवार सुबह पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत आने से अधिकृत तौर पर इनकार कर दिया है। ओमान भी हट गई है। बांग्लादेश-कजाकिस्तान को ड्रॉ में शामिल कर दिया।’ पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
शूटर मनु भाकर का नाम पद्मश्री के लिए भेजा- सूत्र: पिछली बार खेल रत्न मिला था; पेरिस ओलिंपिक में जीते थे डबल ब्रॉन्ज मेडल

टाइमपास या दोस्तों को चैलेंज करने के लिए खेलें ये मल्टीप्लेयर गेम्स, एंड्रॉयड और आईफोन के लिए फ Today Tech News

टाइमपास या दोस्तों को चैलेंज करने के लिए खेलें ये मल्टीप्लेयर गेम्स, एंड्रॉयड और आईफोन के लिए फ Today Tech News

Rewari News: अंडर-14 और अंडर-11 बालिका वर्ग में रेवाड़ी अव्वल  Latest Haryana News

Rewari News: अंडर-14 और अंडर-11 बालिका वर्ग में रेवाड़ी अव्वल Latest Haryana News