[ad_1]
अमृतसर में नशा तस्कर का घर गिराते हुए जेसीबी।
पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान-भारत सीमा के पास बसे गांव रणगढ़ में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर कुख्यात ड्रग तस्कर जनक सिंह के अवैध घर को गिरा दिया।
.
रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह के अनुसार, जनक सिंह अटारी बॉर्डर के पास स्थित पिंड रणगढ़ का निवासी है। उस पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके परिवार के सदस्यों पर भी केस चल रहे हैं।
हाल ही में पंजाब ड्रग प्रिवेंशन (PDP) विंग से शिकायत मिली थी कि वह काले धन का इस्तेमाल करके सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है।
अमृतसर में नशा तस्कर का घर गिराते हुए जेसीबी।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जनक सिंह द्वारा बनाई गई अवैध इमारतों को ढहा दिया। एसएसपी ने बताया कि यह अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ छठी बड़ी कार्रवाई है। अब तक की बरामदगिया-
• 150 किलो हेरोइन जब्त
• लगभग 2 करोड़ रुपए नकद ज़ब्त
• 4 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज
जमानत पर बाहर था जनक सिंह एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि जनक सिंह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन उसने फिर काले धन से आलीशान मकान बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इतनी संपत्ति मेहनत-मजदूरी से संभव नहीं है। एसएसपी ने साफ कहा कि जो भी नशे का कारोबार करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पंजाब के युवाओं को संदेश देते हुए एसएसपी ने कहा-“नशे के कारोबार से दूर रहो। मेहनत करो, अच्छा काम करो और अपने परिवार व पंजाब का नाम रोशन करो। यह गुरुओं और पीरों की धरती है, इसे बदनाम न करो।”
[ad_2]
भारत-पाक बॉर्डर पर नशा तस्कर का घर गिराया: अमृतसर में 150 किलो हेरोइन और 2 करोड़ कैश जब्त, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा – Amritsar News
