in

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार : सुनैना चौटाला Latest Haryana News

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार : सुनैना चौटाला Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sun, 17 Aug 2025 11:28 PM IST


गांव ढिगावा मंडी में चल रहे धरने पर पहुंच मृतक मनीषा के परिजन व ग्रामीणों को संबो​धित करती  सुन



भिवानी। इनेलो महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। वे रविवार को गांव सिंघानी की शिक्षिका मनीषा की गला रेतकर हत्या किए जाने के विरोध में ढिगावा मंडी में चल रहे धरने पर पहुंचीं और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

loader

Trending Videos

सुनैना चौटाला ने भरोसा दिलाया कि इनेलो मनीषा को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी और तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा न दिला दी जाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ढिंढोरा पीट रही है वहीं दूसरी ओर बेटियों के हत्यारों को सजा दिलाने में नाकाम साबित हो रही है।

सुनैना चौटाला ने कहा कि जब से प्रदेश और देश में भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान अशोक ढाणी माहू, इनेलो पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार पंवार और पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा भी मौजूद रहे।

[ad_2]
भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार : सुनैना चौटाला

Bhiwani News: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पांच घंटे लगाया जाम Latest Haryana News

Bhiwani News: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पांच घंटे लगाया जाम Latest Haryana News

Bhiwani News: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की निशा ने जीता स्वर्ण, पार्थवी को मिला कांस्य Latest Haryana News

Bhiwani News: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की निशा ने जीता स्वर्ण, पार्थवी को मिला कांस्य Latest Haryana News