[ad_1]
रेवाड़ी। अहीरवाल की राजनीति में दो माह से मचा हुआ सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार दक्षिणी हरियाणा की बदौलत बनी है।
15 अगस्त की शाम रेवाड़ी में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पलवल से लेकर चरखी दादरी तक क्षेत्र में पार्टी ने सिर्फ दो सीटें हारी हैं। अगर दक्षिणी हरियाणा ने सभी सीटें नहीं जीती होतीं और माहौल नहीं बनाया होता, तो सरकार का बनना मुश्किल था।
उन्होंने कहा कि जब किसी ने नहीं सोचा था, तब दक्षिणी हरियाणा के लोगों ने ही कहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी। रोहतक के लोग कांग्रेस की सरकार की बात कर रहे थे, लेकिन आप लोगों ने अपनी बात साबित करके दिखा दी।इससे पहले 15 अगस्त की सुबह कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने कहा था कि पिछली सरकार के कार्यों की बदौलत हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से अब तक हरियाणा में तीन-तीन विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें पार्टी को बड़ी सफलता मिली है।
अभी-अभी मंत्री बनी हूं, ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी : आरती
आरती राव ने कहा कि जहां तक बात आती है लड़ाई करने की तो मेरे तो खून में ही लड़ाई करना है, अब इसमें कोई दो राय है नहीं। अभी-अभी मंत्री बनी हूं, ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। मुझे विधायक-मंत्री बने 8 महीने हुए हैं लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे एक चीज पिताजी ने हमेशा सिखाई है कि अपनी लकीर लंबी रखना, किसी और की लकीर छोटी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गीता में कहा गया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। हम कर्म करने में विश्वास रखते हैं। उह्नोंने कहा कि अटेली से चुनाव लड़ा। मुझे विधायक बनाने वाले अटेली वाले हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। वोट मुझे अटेली वालों ने दिया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव ने 2 दिन पहले नायब सैनी को पत्र लिखकर कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री रेवाड़ी का ध्यान नहीं रखती। उसको लेकर आरती राव ने कहा कि राजनीति कर रहे हैं।
अहिरवार के लोगों ने पार्टी का साथ दिया : नरबीर
मंत्री राव नरबीर ने कहा कि 2014 से अब तक हरियाणा में 3-3 विधानसभा और लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। हर चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली है। अहीरवाल के लोगों ने पार्टी का साथ दिया है। पार्टी ने भी अहीरवाल समाज को सरकार में हर बार उचित प्रतिनिधित्व दिया है। प्रदेश सरकार ने भी दक्षिण हरियाणा की हर उम्मीद को पूरा किया है। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए राव नरबीर ने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने आगे कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के पीए अभिमन्यु राव की ओर से रेवाड़ी अस्पताल के हालात को लेकर सीएम को पत्र लिखा गया है। बताया कि नागरिक अस्पताल की हालत भी सुधारी जाएगी।
[ad_2]
Rohtak News: मंत्री नरबीर के बयान पर बोलीं राव आरती- दक्षिणी हरियाणा की बदौलत बनी सरकार



