Rohtak News: कॉलोनियों में उगी घास गंदे पानी से पनपे मच्छर Latest Haryana News

[ad_1]

जींद। शहर की कॉलोनियों के आसपास घास उग गई है। वहीं कई जगह पानी भी भरा है। ऐसे में मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। वहीं मलेरिया और डेगूं के मामले में भी सामने आने लगे हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई है। इसको लेकर शहरवासियों ने यह मामला डीसी मोहम्मद इमरान रजा के संज्ञान में लाया है।

जिला में बारिश होने के कारण लोगों को डेगूं और मलेरिया का डर सताने लगा है। सड़कों पर गड्ढे और जमा पानी के कारण मच्छरों की भरमार होने लगी है। शहर की बाहरी कॉलोनी बुढ़ा बाबा बस्ती, अजमेर बस्ती, भारत नगर, रामनगर, एकता कॉलोनी, न्यू जवाहर नगर, रोहतक रोड, भगत सिंह कॉलोनी, हांसी रोड, भिवानी रोड में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास जमा पानी से बदबूदार वातावरण हो गया है लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

समाधान की उठी मांग: बुढ़ा बाबा बस्ती अधिवक्ता घनश्याम गोयल ने डीसी को मेल के माध्यम से आह्वान किया कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को कॉलोनियों में उगी झाड़ियों को साफ करवाना चाहिए। वहीं सभी कॉलोनियों में फॉगिंग करवाई जाए ताकि मच्छरों से छुटकारा मिल सके। वहीं गड्ढों में जमा बरसाती पानी पर तेल डलवाया जाए ताकि वहां मच्छर अंडे पैदा न कर सके।

[ad_2]
Rohtak News: कॉलोनियों में उगी घास गंदे पानी से पनपे मच्छर