Rohtak News: जूनियर वर्ग में भारत विद्या मंदिर स्कूल रहा प्रथम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Sun, 17 Aug 2025 12:37 AM IST


16जेएनडी44: एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में स्कूल संचालक विनोद हसीजा को सम्मानित करते हुए।
– फोटो : संवाद



जींद। स्वतंत्रता दिवस पर सेंट्रल जेसीज ने एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर के 14 स्कूलों के 200 के करीब बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की।

loader

Trending Videos

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने संस्था के कार्यों की सराहना की और देश के शहीदों को नमन करते हुए आजादी का पर्व हर्षोल्लास से बनाने के लिए व हर घर तिरंगा लहराने की अपील लोगों से की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देशभक्ति गीतों पर आधारित एक प्रतियोगिता के आयोजन में जूनियर व सीनियर दो ग्रुप बनाए गए। सीनियर ग्रुप में डीएन पब्लिक स्कूल प्रथम, आधारशिला स्कूल ने द्वितीय व इंडस पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर ग्रुप में भारत विद्या मंदिर प्रथम रहा। स्कूल संचालक विनोद हसीजा को सम्मानित किया गया।

[ad_2]
Rohtak News: जूनियर वर्ग में भारत विद्या मंदिर स्कूल रहा प्रथम