[ad_1]
मंडी में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर टकोली में स्थित टोल प्लाजा को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने स्थिति का जायजा लेने के बाद यह निर्णय लिया है। कारगिल युद्ध के हीरो और भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने इस मुद्दे को उ
.
लेटर में टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की गई थी। बरसात के कारण सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। चालकों और राहगीरों ने सोशल मीडिया पर टोल वसूली का विरोध किया था। ब्रिगेडियर ठाकुर ने कहा कि खराब सड़कों पर टोल वसूली उचित नहीं है।
इस फैसले के लिए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने सभी संबंधित विभागों का आभार जताया है। उन्होंने पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि जब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक टोल वसूली नहीं होनी चाहिए।
आदेश की कॉपी।
[ad_2]
मंडी में टकोली टोल प्लाजा एक महीने के लिए बंद: खराब सड़कों की वजह से DC का फैसला, BJP नेता ने की थी मांग – Mandi (Himachal Pradesh) News
