‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आया विदाई का पल, स्मृति ईरानी की आंखें हुईं नम, सीजन 2 का सबसे इमोशनल सीन! Latest Entertainment News

[ad_1]

Last Updated:

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. तुलसी की बेटी की शादी हो रही है, जिसके विदाई समारोह में पूरा विरानी परिवार दुखी नजर आया. शो का यह सीन इतना इमोशनल है कि स्मृति ईरानी …और पढ़ें

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आया विदाई का पल, स्मृति ईरानी की आंखें हुईं नमपरी की ‘विदाई’ वाला एपिसोड सीजन 2 का खास हिस्सा होगा.
नई दिल्ली: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का सीजन 2 दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है. तुलसी और मिहिर की बेटी परी की लंबे समय से अटकी शादी में एक बार फिर शानदार और भावुक पल आया, जिसका अंत एक दिल छू लेने वाले ‘विदाई’ सीन के साथ हुआ, जिसने कास्ट की आंखों में भी आंसू ला दिए. यह शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के चल रहे ट्रैक के सबसे इमोशनल सीन में से एक रहा.

शो के खास एपिसोड में तुलसी अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी के साथ एक प्यारा विदाई वाला पल शेयर करती है, जिसमें एक मां की मिली-जुली भावनाएं, बेटी की नई जिंदगी के लिए खुशी और जुदाई का कसक भरा दर्द साफ झलकता है. स्मृति का अभिनय, जो सच्चाई और गर्मजोशी से भरा हुआ था, इस बात का सबूत बना कि वह दशकों से निभाए जा रहे इस किरदार से कितनी गहराई से जुड़ी हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Smriti Irani, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi farewell scene, Tulsis daughter Paris wedding, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी विदाई सीन, तुलसी की बेटी परी की शादी
विरानी परिवार, बेटी की विदाई के दौरान इमोशनल हो गया.

टीवी की सबसे पसंदीदा किरदार है तुलसी
शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के खास एपिसोड की शूटिंग में पूरा कास्ट एक-साथ आया, जहां पुराने कलाकार फिर से इस जश्न में शामिल हुए. सेट पर माहौल यादों और दोस्ती से भरा था, क्योंकि सालों तक साथ काम करने वाले कलाकार फिर से मिले, ताकि फैंस को एक ऐसी शादी दिखा सकें, जिसे वो हमेशा याद रखेंगे. इस एपिसोड में स्मृति ने दिखा दिया कि वो आज भी शो के लिए पूरी मेहनत करती हैं. उन्होंने ये भी याद दिलाया कि तुलसी अब भी भारतीय टीवी के सबसे पसंदीदा और यादगार किरदारों में से एक है. ‘विदाई’ वाला एपिसोड इस सीजन का खास हिस्सा होगा, जिसमें ढेर सारी भावनाएं और बड़े-बड़े कलाकार शामिल हैं. देखते रहिए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आया विदाई का पल, स्मृति ईरानी की आंखें हुईं नम

[ad_2]
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आया विदाई का पल, स्मृति ईरानी की आंखें हुईं नम, सीजन 2 का सबसे इमोशनल सीन!