[ad_1]
ट्रैफिक नियम तोड़े तो पुलिस वालों पर भी होगी कार्रवाई।
चंडीगढ़ पुलिस जो ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आम लोगों का चालान काट कर उनके हाथ में थमा देती है या फिर सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चालान लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं, लेकिन अब चंडीगढ़ पुलिस भी इसके दायरे में आ गई है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा
.
ये कहा आदेश में
चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान या निजी समय में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब उन्हें दोहरी सजा भुगतनी पड़ेगी। डीएसपी ट्रैफिक एडमिन एवं साउथ वेस्ट चंडीगढ़ द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि चाहे पुलिसकर्मी वर्दी में हों या सिविल ड्रेस में, सरकारी वाहन चला रहे हों या निजी वाहन, किसी भी स्थिति में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में कुछ मामलों में पुलिसकर्मी वर्दी में वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए, जिनकी तस्वीरें प्रिंट मीडिया में छपीं। इससे चंडीगढ़ पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
बिना हेल्मेट के जो हुए पुलिसकर्मी।
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 210(बी) के तहत यदि कोई प्रवर्तन अधिकारी (Enforcing Authority) नियम तोडऩा है तो उस पर आम व्यक्ति की तुलना में दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी का ऐसा उल्लंघन सामने आया तो उस पर विभागीय कार्रवाई होगी और आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।

बिना हेल्मेट के बाइक पर जाते हुए।
नहीं बख्शा जाएगा
अब चाहे हेलमेट न पहनना हो, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना हो या फिर रेड लाइट जंप करना — पुलिसकर्मी होने पर बचाव का कोई मौका नहीं मिलेगा। विभाग का कहना है कि यह कदम ट्रैफिक अनुशासन और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश।
[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस ने नियम तोड़े तो लगेगा दो गुना जुर्माना: विभागीय जांच भी होगी, मीडिया में तस्वीरें आने के बाद लिया एक्शन – Chandigarh News

