Rewari News: गांव झाबुआ से राजस्थान के भगाना गांव में पहुंचा बाघ Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो: 8 रेवाड़ी। सूचना के बाद भगाना गांव के खेतों में बाघ की तलाश करती राजस्थान पुलिस।

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

बावल (रेवाड़ी)। क्षेत्र के गांव झाबुआ स्थित जंगल में 12 दिन से छिपे बाघ की एक बार फिर गतिविधि सामने आई है। अब बाघ के पंजों के निशान राजस्थान के भगाना गांव के आस-पास देखे गए हैं। राजस्थान पुलिस और राजस्थान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बाघ अब राजस्थान पहुंच गया है। इससे झाबुआ गांव के लोगों को राहत मिली है।

राजस्थान के भगाना गांव के आस-पास बाघ के पंजों के निशान पाए जाने के बाद राजस्थान के कोट कासिम थाना पुलिस ने आस-पास के इलाके में मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकल कर बाघ एसटी 2303 कुछ समय पहले हरियाणा राजस्थान की सीमा पर रेवाड़ी जिले के के गांव झाबुआ के जंगल में आ गया था। करीब 10-12 दिनों से ये बाघ इसी जंगल में रहा। अलग-अलग समय पर बाघ के फोटो और वीडियो भी सामने आई। रेस्क्यू टीम लगातार बाघ को पकड़ने के प्रयास में थी। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था लेकिन बाघ को नहीं पकड़ा जा सका था। उधर, गांव झाबुआ के जंगल में बाघ होने के कारण गांव के लोग भयभीत थे और खेत की तरफ जाने से परहेज कर रहे थे।

अब वापस बाघ की गतिविधि राजस्थान में देखी गई है। बाघ के पैरों के निशान राजस्थान के गांव भगाना के आस-पास देखे गए हैं। ऐसे में अब राजस्थान वन विभाग की टीम बाघ की तलाश कर रही है। अभी बाघ कहां है, ये पता नहीं लग पाया है। बाघ के पैरों के निशान के आधार पर ये कहा जा सकता है कि वापस बाघ की मूवमेंट राजस्थान की तरफ हुई है।

वर्जन:

बाघ की गतिविधि सुबह राजस्थान के भगाना गांव में नजर आई है। यहां उसके पंजों के निशान मिले हैं। इसकी पुलिस थाने में और सरिस्का टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। – प्रेम कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग रेवाड़ी।

[ad_2]
Rewari News: गांव झाबुआ से राजस्थान के भगाना गांव में पहुंचा बाघ