चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार आपस में भाईचारा बनाए रखें : एसडीएम Latest Haryana News

[ad_1]

लोहारू। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार आपस में सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें। चुनाव संपन्न होने तक कहीं भी तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

Trending Videos

एसडीएम ने कहा कि रोड शो के लिए आवेदन करते समय जो रूट प्रशासन को बताया जाएगा, उसे अनुमति मिलने के पश्चात परिवर्तित नहीं किया जा सकता। राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी यह ध्यान रखेंगे कि एक पार्टी अपना रोड शो निकाल रही है और उनका भी वही रूट है तो दो-तीन घंटे के अंतराल में वहां से गुजरें। रोड शो में केवल चुनाव प्रचार किया जा सकता है, कोई उग्र, जाति, धर्म, संप्रदाय आदि का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा रोड शो की वजह से यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।

निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल ने कहा कि चुनाव के हर कार्य को पूरा करवाने में राजनीतिक दल सरकारी अधिकारियों का सहयोग करेंगे। चुनाव के काम में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए। चुनाव से जुड़े अधिकारियों का भी सभी पार्टियों व उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार रहेगा। चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी उम्मीदवार जनसभा का आयोजन नहीं करेगा। चुनाव प्रचार में किसी प्रकार के अनुचित साधनों जैसे नशीले पदार्थ, नकदी आदि का प्रयोग ना करें और ना ही किसी मतदाता पर वोट के लिए दबाव डाला जाए।

[ad_2]
चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार आपस में भाईचारा बनाए रखें : एसडीएम