Gurugram News: वाहनों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाने पर होगी एफआईआर Latest Haryana News

[ad_1]

अतिरिक्त निगमायुक्त एवं एमसीसी के नोडल अधिकारी डाॅ. बलप्रीत सिंह ने बैठक में दिए निर्देश

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते जिले में लागू आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में ऑटो, टेम्पो, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों पर लगी प्रचार सामग्री को अगले 2-3 दिन में हटवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद अगर किसी वाहन पर प्रचार सामग्री लगी हुई पाई जाती है, तो संबंधित वाहन को जब्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करवाएं। उक्त निर्देश शुक्रवार को अतिरिक्त निगमायुक्त एवं एमसीसी के नोडल अधिकारी डाॅ. बलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को बैठक के दौरान दिए।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि सी-विजिल एप व सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता, उपायुक्त व चुनाव आयोग को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन व चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान अगर किसी क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है, तो उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर निगम मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त जितेन्द्र कुमार, संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, सुमन भाखड़ व अखिलेश यादव सहित नगर परिषद सोहना व पटौदी मंडी, नगर पालिका फर्रुखनगर, आरटीए तथा पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]
Gurugram News: वाहनों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाने पर होगी एफआईआर