फतेहाबाद: टोहाना में राखी पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह Haryana Circle News

[ad_1]


शहर में राखी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है जिसके चलते दुकानों पर महिलाएं अपने भाइयों, भतीजे के लिए सुंदर-सुंदर राखियां खरीद रही है। रेलवे रोड स्थित सांवरिया जनरल स्टोर पर बच्चों के लिए डोरेमॉन, स्पीडरमैन, टेडीवियर, गिटार, कार, जीप, छोटा भीम की रखी आई हुई है। दुकानदार विकास सैनी ने बताया कि इस बार राखी त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दुकानों में भीड़ है। उन्होंने बताया कि बच्चों और बड़े के लिए सुंदर-सुंदर राखियां उत्साह का केंद्र बनी हुई है। महिला अंजू भूटानी ने कहा कि राखी का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है इसलिए महिलाओं में काफी उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हमें इस पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए।

[ad_2]