Bhiwani News: बवानीखेड़ा में बिजली निगम के लाखों के तार चोरी Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



बवानीखेड़ा में बिजली निगम के लाखों के तार चोरी

Trending Videos

बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारी जाटू में चोरों ने बिजली निगम के तारों को चोरी कर लिया। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अभियंता राजेन्द्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव लोहारी जाटू में फ्लड कनेक्शनों की लाइनों पर कार्य चल रहा है। लाइनों का बचा हुआ तार और केबल गांव के ही बजरंग के घर के सामने ड्रम में रखा हुआ था। बुधवार रात को किसी अज्ञान द्वारा एसीएसआर कंडक्टर की तार को ड्रम में से उधेड़कर चोरी कर लिया। विभाग की लगभग 1800 मीटर के करीबन तार चोरी हो गई जिसकी अनुमानित लागत 1,21,410 रुपये हैं। अधिकारी ने बताया कि ड्रम में लगभग 3070 मीटर तार लिप्त हुआ था। इस बारे में बवानी खेड़ा थाना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अभियंता राजेन्द्र की शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सीसीटीवी की फुटेज के सहारे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

[ad_2]
Bhiwani News: बवानीखेड़ा में बिजली निगम के लाखों के तार चोरी