[ad_1]
करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू एक केस मिला है। इससे अब डेंगू के केसों का आंकड़ा 21 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने शुक्रवार को 5916 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 41 घरों में पर लार्वा मिला और 36 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया। विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ये जानकारी उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 8,01,912 घरों को कवर कर लिया हैं। अभी तक 3795 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 1865 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 2,869 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच की है। जिले में अब तक 21 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। इसलिए बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। संवाद
रविवार को मनाए ड्राई डे
मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने लोगों को अपने घर में रविवार को ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया जिससे मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे डेंगू रोकने के लिए घरों के आसपास बने गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें। पूरी बाजू के वस्त्र पहने और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
डेंगू के लक्षण
डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
[ad_2]
Karnal News: लार्वा मिलने पर 36 को थमाया नोटिस, डेंगू का एक केस मिला



