[ad_1]
एप डाउनलोड कराकर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना ईस्ट क्षेत्र में गैस कनेक्शन काटने के नाम पर जालसाज ने 3.5 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि उनके पास गेल पटना से एक एसएमएस आया। जिसमें कहा गया कि भुगतान नहीं करने के कारण आज उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। एसएमएस में एक नाम और फोन नंबर दिया हुआ था। इस नंबर पर कॉल करने पर व्यक्ति ने गैस भुगतान के लिए उपभोक्ता संख्या मांगी और भुगतान के लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद उसने नेट बैंकिंग से ट्रांजेक्शन करने को कहा। उसके बाद देवेंद्र की पत्नी वंदना सिन्हा के बैंक खाते से कई कटौतियां हुई। वहीं उनके खाते से 2, 58, 149 रुपये और दूसरे खाते से 99 हजार रुपये कट गए। दोनों के खातों से 3.5 लाख रुपये से ज्यादा कट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
[ad_2]
Gurugram News: गैस कनेक्शन काटने के नाम पर 3.5 लाख ठगे


