Karnal News: सुपरवाइजर की पीट-पीट कर की गई थी हत्या Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। काछवा शाहपुर रोड पर बंद पड़े राइस मिल में सुरक्षा कर्मी सुपरवाइजर पवन की हत्या के मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद खुलासा हुआ है कि पवन के सिर पर गहरी चोट लगी हुई है और उसकी छाती की पसलियां भी टूटी हुईं हैं। पवन की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इसके बाद उसका शव राइस मिल के टैंक में डाला गया है। फिलहाल इस मामले में सदर थाना सहित सीआईए की टीमें भी जांच कर रही है। पुलिस को राइस मिल में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर शक है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार सोनीपत के सिकंदरपुर माजरा निवासी पवन को राइस मिल के मालिक ने 21 अगस्त को काछवा शाहपुर रोड स्थित राइस मिल में सुपरवाइजर के तौर पर भेजा था। इस राइस मिल में पहले भी दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। पवन राइस मिल में बने कमरे में ही रहता था। 26 अगस्त की रात तक पवन की उसके पत्नी से बात हुई थी। उसके बाद उसकी बात नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने पवन की तलाश शुरु कर दी। परिजन 29 अगस्त को करनाल पहुंचे और सदर थाना में पवन के लापता की सूचना दी। पुलिस ने जब पवन की राइस मिल में जाकर तलाश की तो उसके कमरे में खून मिला। इसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया और राइस मिल के टैंक में देखा तो पवन का शव पड़ा था। जिसे एक पत्थर से बांधा हुआ था और पवन के भी हाथ पांव बांधे हुए थे।

पवन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। थाना पुलिस सहित सीआईए की टीमें भी इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नायब सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर करनाल।

[ad_2]
Karnal News: सुपरवाइजर की पीट-पीट कर की गई थी हत्या