Ambala News: लाखों की स्पाइरोमीटर मशीन फांक रही धूल Latest Haryana News

[ad_1]


ईसीजी रूम में स्पाइरोमीटर के लिए बनाया गया कैबिन।

अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में चार लाख की लागत से खरीदी स्पाइरोमीटर मशीन इन दिनों अलमारी में धूल फांक रही है। ये मशीन मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की ओर से नागरिक अस्पताल का मिली थी। मशीन को इंस्टाल करने के बाद सिर्फ एक ही दिन चलाकर देखा गया।

Trending Videos

इसके बाद अलमारी में बंद करके रख दिया है। यह मशीन सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए आई है लेकिन अभी तक ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच शुरू नहीं हुई है। मशीन को लगाने के लिए पहले ईसीजी रूम में जगह बनाई थी लेकिन ईसीजी कराने आ रहे मरीजों के लिए जगह कम पड़ रही थी इसलिए इसे बिना इस्तेमाल के ही रख दिया।

जिले में 3750 के मरीज

एनसीडी विभाग के अनुसार जिले भर में 3750 से अधिक सांस संबंधित बीमारियों के मरीज हैं। ऐसे में अगर स्पाइरोमीटर नियमित इस्तेमाल में लाया जाए तो मरीजों के उपचार में आसानी होगी। इस मशीन से मरीज के फेफड़ों की क्षमता का पता लगाया जाता है। मरीज को मशीन में लगे एक उपकरण में अपनी सांस छोड़नी होती है। इसके बाद लैपटॉप में ग्राफ के जरिये फेफड़ों की क्षमता पता लग जाता है। क्षमता के आधार पर डॉक्टर मरीज का उपचार करता है। मशीन की मदद से मरीज को दी जाने वाली दवाओं के असर का भी पता लगाया जा सकेगा। इस प्रकार की मशीन नागरिक अस्पताल में पहली है। इससे पहले एक मशीन बराड़ा में लगाई है।

अब होगा नियमित इस्तेमाल : डाॅ. पूनम

पीएमओ डाॅ. पूनम चौधरी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कुछ बदलाव करवाए जा रहे हैं। अब नियमित तौर पर स्पाइरोमीटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे लिए डॉक्टरों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। इससे सांस संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी।

[ad_2]

Source link