अंबाला: तेज बारिश से लोगों को हुई परेशानी, मौसम हुआ सुहावना Latest Haryana News

[ad_1]


तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही घने बादल छा गए थे। बारिश होने से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। तेज बारिश होने से सुबह के समय लोगों को अपने कार्य के लिए बाहर जाने में भी बारिश के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। राहगीर काफी देर तक बारिश के कारण रास्ते में ही फंसे रहे। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से लगातार दिन और रात में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

[ad_2]

Source link