Sirsa News: रात में डीजे बजाकर किया जा रहा था चुनाव प्रचार, पुलिस ने बंद करवाए स्पीकर, दी चेतावनी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Thu, 29 Aug 2024 10:50 PM IST


Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की ओर से क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन कर रात के समय भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बुधवार रात को पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक पर एक प्रत्याशी के प्रचार वाहन को रोक स्पीकर बंद करवाए और कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बुधवार रात 9 बजे के बाद एक प्रत्याशी के कार्यकर्ता बाइकों व पिकअप में डीजे लगाकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। महाराणा प्रताप चौक से किसान चौक व सेक्टर के मोड तक पिकअप में डीजे बजाकर प्रचार किया जा रहा था। ऐसे में जागरूक नागरिकों पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर ही महाराणा प्रताप चौक के पास पुलिस की टीम ने सभी को रोक लिया। पुलिस ने आचार संहिता के नियमों के बारे में उन्हें बताया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। पुलिस की ओर से मामले न दर्ज किए जाए, इसके चलते कई युवा आसपास के संस्थानों में जाकर बैठ गए। पुलिस के जाने के बाद भले ही प्रचार का दौर दोबारा शुरू हुआ। हालांकि डीजे पूरी तरह से बंद रहा।

[ad_2]
Sirsa News: रात में डीजे बजाकर किया जा रहा था चुनाव प्रचार, पुलिस ने बंद करवाए स्पीकर, दी चेतावनी