[ad_1]
हिसार। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से होने वाली सीए फाउंडेशन की परीक्षा 13 सितंबर से शुरू होगी और 20 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना वेबसाइट icai.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा से जुड़ी सारी डिटेल दी जाएगी, जिसमें परीक्षा केंद्र व समय भी लिखा होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर कुल 50% अंक हासिल करना जरूरी है।। परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को होगी।
परीक्षा पैटर्न :
सीए फाउंडेशन परीक्षा में चार पेपर होंगे, पेपर 1 और 2 सब्जेक्टिव टाइप होंगे और पेपर 3 व 4 ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। प्रत्येक पेपर में 100 अंकों का वेटेज होता है, जो पूरी परीक्षा के लिए कुल 400 अंकों का होता है। पेपर 1 व 2 के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है, जबकि पेपर 3 और 4 के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होते हैं। जबकि चार पेपरों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश में लिया जाएगा, पेपर 2 के सेक्शन बी को छोड़कर, जो केवल अंग्रेजी में है।
सीएस एजीक्यूटिव, प्रोफेशनल के लिए आवेदन शुरू
हिसार। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा जून सेशन के रिजल्ट घोषित होने के बाद सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब जो अभ्यर्थी दिसंबर की परीक्षाओं में शामिल होंगे, उन्हें 25 सितंबर तक आवेदन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। लेट फीस के साथ आवेदन 10 अक्तूबर तक होंगे। इसके लिए 250 रुपये लेट फीस देनी होगी। आईसीएसआई की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल के शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार 2017 और 2022 के पाठ्यक्रम के लिए यह परीक्षा होगी। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को समाप्त होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पेपर में दो सेक्शन हैं। पहले सेक्शन में 4 पेपर और दूसरे सेक्शन में 3 पेपर रहेंगे। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए छात्रों को एग्रीगेट 50 और प्रति विषय में 40 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
[ad_2]
Hisar News: 13 सितंबर से सीए फाउंडेशन परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी


