in

पंजाब कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ीं: सीएम के ओएसडी ने खैरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया, कोर्ट ने जारी किया नोटिस – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ीं:  सीएम के ओएसडी ने खैरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया, कोर्ट ने जारी किया नोटिस – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह ने खैरा के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। उनका आरोप है कि खैरा ने उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाएं है। वहीं सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी हुआ है। 11

.

पहले भेजा था नोटिस

मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पांच दिन पहले मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक और लिखित में माफी की मांग की गई थी। राजबीर सिंह का कहना है कि खैरा ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह मामला उस समय सामने आया है जब खैरा लगातार AAP सरकार और मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे हैं।

आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं खैरा

सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर भुलत्थ से विधायक चुने गए हैं। वहीं, उन्होंने संगरूर से 2024 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वह आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्हें कुछ साल पहले, 2015 के नशे के एक मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, ईडी ने भी उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

[ad_2]
पंजाब कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ीं: सीएम के ओएसडी ने खैरा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया, कोर्ट ने जारी किया नोटिस – Punjab News

बारिश के मौसम में गाजर का जूस पीने के मिलेंगे 6 फायदे, जानिए पीने का सही समय Health Updates

बारिश के मौसम में गाजर का जूस पीने के मिलेंगे 6 फायदे, जानिए पीने का सही समय Health Updates

Trump envoy arrives in Israel amid rising Gaza death toll of Palestinians seeking aid Today World News

Trump envoy arrives in Israel amid rising Gaza death toll of Palestinians seeking aid Today World News