Sonipat News: नागरिक अस्पताल में दो साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, जनरेटर की सुविधा नहीं Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

Updated Fri, 30 Aug 2024 12:46 AM IST


सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल परिसर में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद

Trending Videos



गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में 100 लिक्विड प्रति यूनिट (एलपीएम) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट दो साल से बंद पड़ा है। प्लांट चालू नहीं होने से 15 ऑक्सीजन सिलिंडर से काम चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्लांट के लिए जनरेटर तक की सुविधा नहीं है।

Trending Videos

उपमंडल नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक संस्था की तरफ से 100 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट दो साल पहले स्थापित किया गया था। इससे 50 बेड के नागरिक अस्पताल में मरीजों का ऑक्सीजन की कमी न हो, लेकिन प्लांट चालू नहीं हुआ है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी, सामान्य वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति केंद्र में ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अस्पताल के द्वितीय तल पर आईसीयू भी बनाया जा रहा है। आईसीयू चालू होने के बाद ऑक्सीजन की खपत और अधिक बढ़ने वाली है। ऐसे में खपत के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्लांट को चालू किया जाना आवश्यक है।

नागरिक अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट को जल्द चालू किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट के लोड की जांच करने के लिए बिजली निगम से मांग की गई। लोड का पता लगने के बाद अस्पताल का लोड बढ़वाया जाएगा और ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

– डॉ संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल, गोहाना

[ad_2]
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में दो साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, जनरेटर की सुविधा नहीं