in

रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया, 6.5 तीव्रता: कल कामचटका द्वीप पर 8.8 तीव्रता से धरती कांपी थी; ज्वालामुखी भी फटा Today World News

रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया, 6.5 तीव्रता:  कल कामचटका द्वीप पर 8.8 तीव्रता से धरती कांपी थी; ज्वालामुखी भी फटा Today World News

[ad_1]

व्लादिवोस्तोक1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस में लगातार दूसरे दिन भूंकप आया है। रूस के पूर्वी इलाके में मौजूद कुरिल आईलैंड्स पर गुरुवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 6.5 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10:57 पर दर्ज हुआ। इसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी।

इससे पहले बुधवार को कुरिल द्वीपों के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। जो अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में छठे नंबर पर है। हालांकि इसमें अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस, जापान, चीन और अमेरिका तक सुनामी लहरें पहुंची थीं। रूस में ये लहरें 4 मीटर ऊंची, जबकि अमेरिका में 1 मीटर तक ऊंची थीं।

कुरील में कल भी एक 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा कामचटका में भूकंप के बाद ज्वालामुखी भी फटा।

बुधवार को आए भूकंप और सुनामी की तस्वीरें…

भूकंप के बाद रूस के कामच कामचटका में पहाड़ का हिस्सा खिसकते हुए समुद्र में गिरा।

भूकंप के बाद रूस के कामच कामचटका में पहाड़ का हिस्सा खिसकते हुए समुद्र में गिरा।

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

रूस के कामचटका में सुनामी से घर बहते नजर आए।

रूस के कामचटका में सुनामी से घर बहते नजर आए।

125 से ज्यादा झटके, 6.9 तीव्रता तक पहुंचे आफ्टरशॉक्स

US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, 8.8 तीव्रता वाले मुख्य भूकंप के बाद बीते 16 घंटे में रूस के आसपास 125 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स आए हैं।

इनकी तीव्रता 4.4 या उससे अधिक रही है। इनमें से तीन झटके 6.0 से अधिक तीव्रता के रहे, जिनमें सबसे जोरदार झटका 6.9 तीव्रता का था। यह मुख्य भूकंप के करीब 45 मिनट बाद महसूस हुआ।

बुधवार को ही सुबह 11 बजे के करीब मुख्य भूकंप के केंद्र से 200 मील दक्षिण-पश्चिम में 6.4 तीव्रता का एक और आफ्टरशॉक आया।

कामचटका में भूकंप के बाद ज्वालामुखी भी फटा

भूकंप के कुछ ही घंटे बाद कामचाटका प्रायद्वीप पर क्लूचेवस्काया सोपका नाम का ज्वालामुखी फटा।

पिछले कुछ दिनों से इस ज्वालामुखी में हलचल बढ़ रही थी। रात में इसके क्रेटर से रोशनी निकल रही थी और दिन में यह राख उगल रहा था। बुधवार को इसने करीब 3 किलोमीटर ऊंचाई तक राख का गुबार छोड़ा।

19 जुलाई को रूसी विज्ञान अकादमी के वॉल्केनोलॉजी संस्थान ने इस ज्वालामुखी की एक तस्वीर जारी की थी। उसमें क्रेटर के ऊपर एक बादल नजर आ रहा था, जो नीचे से निकल रही लावा की रोशनी से चमक रहा था।

कामचाटका क्षेत्र ज्वालामुखियों और भूकंप के लिहाज से बेहद सक्रिय माना जाता है।

कामचाटका क्षेत्र ज्वालामुखियों और भूकंप के लिहाज से बेहद सक्रिय माना जाता है।

मैप में देखिए भूकंप के केंद्र वाले कामचटका की लोकेशन…

————————–

रूस में भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रूस में भूकंप से तबाही, 20 PHOTOS:हिलते ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर सर्जरी करते रहे; जापान के तट पर कई व्हेल बहकर आईं

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया, 6.5 तीव्रता: कल कामचटका द्वीप पर 8.8 तीव्रता से धरती कांपी थी; ज्वालामुखी भी फटा

‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार! रानी मुखर्जी ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ की मजबूत दावेदार? Latest Entertainment News

‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार! रानी मुखर्जी ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ की मजबूत दावेदार? Latest Entertainment News

जर्मन ओलंपिक चैंपियन लॉरा डालमायर की मौत, पाकिस्तान की लाईला पीक पर चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा Today Sports News

जर्मन ओलंपिक चैंपियन लॉरा डालमायर की मौत, पाकिस्तान की लाईला पीक पर चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा Today Sports News