[ad_1]
विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेंद्र सिहाग व अन्य गणमान्य।
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने की।
आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा के विभाग अध्यक्ष डाॅ. सुखबीर सिंह ने खेल गतिविधियों की वार्षिक प्रतिवेदना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की धीरज की टीम ने प्रथम स्थान, एनसीसी आर्मी विंग की बबलू की टीम ने द्वितीय तथा विज्ञान संकाय के तरुण की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में विज्ञान संख्या की वाणी की टीम ने प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की सपना की टीम ने ब्रिटिश स्थान तथा बीए प्रथम वर्ष की सिमरन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल बनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में मंच संचालन डॉ. मुकेश कुमार ने किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जगबीर सिंह बूरा ने समारोह में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अंजू चौधरी, डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ. सुरेंद्र कासनिया, डॉ. सुदेश शर्मा, डॉ. सुमन चौधरी, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. एनएस तोमर, प्रो कमलेश, प्रो सीमा रानी, प्रो जीतबाला, डॉ उषा रानी, डॉ. स्नेहलता समेत समस्त स्टाफ सदस्य व विधार्थी मौजूद थे।
[ad_2]
Hisar News: रस्साकशी में पुरुषों में शारीरिक शिक्षा विभाग, महिला वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम विजेता


