[ad_1]
डबवाली रोड पर पाइपलाइन बिछाने के कारण वन वे से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर टूटी बरसाती पानी निकासी लाइन का कार्य जारी है। एक माह बाद यहां पाइप बिछा दी गई है।हालांकि इस दौरान अन्य विभागों की केबल कट गई है। अब इनको दुरुस्त करवाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तीन से चार दिन में काम पूरा करवा कर रोड को शुरू करवा दिया जाएगा। अभी निर्माण कार्य के चलते रोड के एक साइड से वाहनों का आवागमन रोका गया है। रोड बंद होने के कारण हर दो मिनट में जाम लगने की स्थिति बन रही है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से यहां पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
एक माह पहले डबवाली रोड की बरसाती पानी निकासी लाइन की वाल में कचरा आ गया था। इस कारण पाइप पानी की दबाव में फट गई थी। इसके चलते 100 मीटर का टुकड़ा बदला जाना था। मानसून के पूरे सीजन में नगर परिषद की ओर से इस टुकड़े को बदलने का कार्य चल रहा है। एजेंसी की ओर से लाइन बिछा दी गई है। इस कार्य के दौरान दूसरे विभागों की केबल लाइन टूट चूकी है। वीरवार को बीएसएनएल व अन्य विभागों के कर्मचारी लाइन को जोड़ते नजर आए।
मानसून में दो बार आ चुकी है दिक्कत
डबवाली रोड व शहर के मुख्य बाजारों के बारिश के पानी की निकासी के लिए अरोडवंश चौक पर मुख्य डिस्पोजल बनाया गया है। इस डिस्पोजल से पानी की निकासी पाइपलाइन के माध्यम से घग्गर में की जाती है। इस लाइन में मानसून के सीजन में दो बार दिक्कत आ चुकी है। इसके चलते 500 मीटर के दायरे में दो बार लाइन टूट चुकी है। एक लाइन को दो माह पहले दुरुस्त किया था। जबकि दूसरी लाइन को बदलने के लिए नई पाइप मंगवानी पड़ी। इस कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रानियां बाइपास व सिविल अस्पताल रोड से निकाले जा रहे भारी वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बेरिकेड लगाकर रोड को वन वे कर दिया है। इस रोड पर 100 से 150 मीटर के क्षेत्र को वन वे किया गया। भारी वाहनों को रानियां बाइपास व सिविल अस्पताल रोड से गुजारा जा रहा है। एक माह से धुल मिट्टी में कर्मचारियों को व्यवस्था बनानी पड़ रही है।
कोट्स
पाइन लाइन बिछाने का कार्य किया जा चुका है। जल्द ही मिट्टी बिछाकर लाइन को दबा दिया जाएगा। इसके बाद सड़क को दुरुस्त करवाया वाहनों का आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा। – राहुल, जेई, नगर परिषद।
[ad_2]
Sirsa News: एक माह बाद बिछी पाइपलाइन, तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा डबवाली रोड


