पाकिस्तान में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 12 की मौत – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : FILE REUTERS
Pakistan Landslide

पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया जिसमें नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर ​​जिले के मैदान इलाके में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सभी 12 शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

पूरे देश में  तेज आंधी के साथ बारिश का अमुमान

डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे मारे गए हैं। पाकिस्तान में हाल के दिनों में भारी मौसमी बारिश हुई है। पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर तक मॉनसून का मौसम रहता है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 

भूस्खलन की आशंका

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान सिंध, उत्तर-पूर्व/दक्षिण बलूचिस्तान, उत्तर-पूर्व/मध्य पंजाब, पोतोहर क्षेत्र, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण मुर्री, गलियात, मनसेहरा, कोहिस्तान, चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, बुनेर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूस्खलन की आशंका है। पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र सिंध के तट के साथ उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक ‘भीषण’ चक्रवाती तूफान आने की भी आशंका है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

मशहूर पॉप ग्रुप ने डोनाल्ड ट्रंप से चुनाव में अपने गानों का इस्तेमाल बंद करने को कहा, मिला ये जवाब

‘महिलाओं के लिए मुफ्त IVF ट्रीटमेंट’, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान

Latest World News



[ad_2]
पाकिस्तान में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 12 की मौत – India TV Hindi