Bathinda: शंभू बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल महिला किसान नेता के घर NIA की रेड, विरोध में उतरे किसान Chandigarh News Updates

[ad_1]

रामपुरा फूल की रहने वाली महिला किसान नेता सुखविंदर कौर इस समय शंभू बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल है। घर में बच्चे और बुजुर्ग ही हैं। 



एनआईए की रेड का विरोध करते किसान।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


बठिंडा के रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता के घर पर शुक्रवार को एनआईए ने रेड की। एनआईए की टीम सुबह ही महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Trending Videos

बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर  चल रहे किसानों के धरने में शामिल है। उसके घर में अब बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग है। एनआईए की टीम घर में सर्च के साथ ही घर वालों से पूछताछ भी कर रही है।  

[ad_2]
Bathinda: शंभू बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल महिला किसान नेता के घर NIA की रेड, विरोध में उतरे किसान