[ad_1]
हिसार। लघु सचिवालय परिसर में ग्राम सचिव की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-15 में रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह ग्राम सचिव के पद पर खंड हिसार-2 में कार्यरत हैं।
उसने बताया कि 28 अगस्त को दोपहर को लंच के बाद 2:20 बजे सचिवालय के पास पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब 20 मिनट बाद कार के पास पहुंचा तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। कार में रखे दोनों बैग गायब थे। एक बैग में लैपटॉप और पंचायत का स्टॉक रजिस्टर जबकि दूसरे बैग में ग्राम पंचायत संबंधी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
[ad_2]
Hisar News: ग्राम सचिव की कार का शीशा तोड़ लैपटॉप व दस्तावेज चोरी



