Ambala News: कालीबाड़ी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। श्रावण मास की शिवरात्रि के बाद रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य शोभायात्रा अंबाला छावनी के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर से शाम के समय निकाली गई। यह शोभायात्रा सावन माह की तीसरी शोभायात्रा है। इस शोभायात्रा में भोले शंकर, हनुमान, राधा कृष्ण, भोले बाबा की अघोरी झांकी, नंदी महाराज पर बैठे भोले बाबा, काली माता, भोले शंकर, समेत विभिन्न झांकियां थी, इसके अलावा डांडिया खेलते कलाकार भी इस शोभायात्रा में शामिल थे। अलावा दिल्ली के शंकर बैंड ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए भोले बाबा के भजनों का गुणगान किया, इसके साथ ही इस भव्य शोभायात्रा में भोले बाबा का सुंदर रूप सजाया गया। इस शोभायात्रा में भोले बाबा का विशाल स्वरूप दिखाया गया। अलावा हनुमान जी कि विशाल झांकी शामिल थी, इस झांकी में हनुमान जी के कंधों पर राम और लक्ष्मण बैठे हुए थे। बाजार से गुजरते नंदी महाराज पर बैठे भोले बाबा बने कलाकार की झांकी ने सबका मन मोह लिया। यह शोभायात्रा छावनी के विभिन्न बाजार से होते हुए वापस कालीबाड़ी मंदिर पर ही समाप्त हुईं।

Trending Videos

[ad_2]

Source link