महेंद्रगढ़: निजामपुर रोड पर कुएं में मिला शव, पुलिस ने निकाला बाहर haryanacircle.com

[ad_1]


नारनौल में सोमवार सुबह एक शव कुएं में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल के एमएसडी स्कूल के नजदीक एक मंदिर के साथ बने कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसे लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति की पहचान नारनौल के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भेजा।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: निजामपुर रोड पर कुएं में मिला शव, पुलिस ने निकाला बाहर