[ad_1]
हिसार। साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ठग ने पीएलए में रहने वाले एक व्यक्ति को संसदीय कोटे में हिसार और अंबाला रेलवे स्टेशन पर स्टाल दिलवाने और उसकी बेटी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली निवासी राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी एवं अमानत में खयानत करने का केस दर्ज किया है।
पीएलए में रहने वाले विजय कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि दिल्ली निवासी राजेश कुमार ने मेरी बेटी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके साथ ही मुझे हिसार और अंबाला में रेलवे की स्टाल संसदीय कोटे से दिलवाने के लिए तीन लाख रुपये देने को कहा। उसने अपने किसी मित्र अमित के दिल्ली वाले बैंक खाते में तीन लाख रुपये की राशि डलवाई। राजेश यहां मेरे घर पर कई बार आया था और मेरे किसी दूर के रिश्तेदार का हवाला दिया था। उसने विश्वास दिलवाया था कि संसदीय कोटे से रेलवे स्टेशन हिसार और अंबाला में स्टाल दिलवाएगा। साथ ही उसने मेरी बेटी मोनिका को नौकरी दिलवाने का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को जांच सौंपी। जांच करने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
[ad_2]
Hisar News: संसदीय कोटे में रेलवे की हिसार और अंबाला की स्टाल दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे


