[ad_1]
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। वातावरण में तपिश एवं उमस बनी रही। हवा की गति शाम साढ़े छह बजे छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। वातावरण में नमी की मात्रा 65 प्रतिशत बनी रही।
दिन के समय धूप तेज होने की वजह से गर्मी रह रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। रात को 11 बजे के बाद मौसम अनुकूल बन जाता है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए। पूर्वी हवा चलने से वातावरण में उमस है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून की टर्फ यानी अक्षय रेखा की अस्थिरता की वजह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। जहां बारिश होती है, वहां मौसम सुहावना और जहां बारिश नहीं होती है, वहां उमसभरी पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से आमजन को परेशान होना पड़ रहा है।
डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 27 जुलाई को सक्रिय होने से 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ स्थानों पर हवा के ज्यादा दबाव के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: आज से बदलेगा मौसम, 31 तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

