सोनीपत। मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने शनिवार को वार्ड नंबर-3 के प्रेम नगर टीला में पहुंचे। उन्होंने निगम पार्षद सुरेंद्र मदान के साथ नगर निगम की ओर से 18.61 लाख रुपये से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि प्रेम नगर टीला में पुरानी सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों के आगे दूषित पानी बर रहा है। स्थानीय लोगों ने यह समस्या संज्ञान में लाई थी। इस समस्या के निवारण के लिए नई लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
मेयर ने कहा कि प्रेम नगर टीला की दो मुख्य गलियों में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत होगी। इस लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के बाद कॉलोनी वासियों को दूषित पानी भरने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरे कार्य को जल्द गुणवत्ता के साथ करने के आदेश दिए। इस मौके पर वासुदेव सुखीजा, भूपेंद्र गहलावत, संदीप, कमल, संदीप दहिया, अमन डुडेजा, पवन तनेजा, सागर चोपड़ा, अमित सुखीजा, रिंकू, अनिल, नवीन भी मौजूद रहे।
Sonipat News: प्रेम नगर टीला में 18.61 लाख से नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू


