[ad_1]
महेंद्रगढ़। नशे के विरुद्ध हरियाणा पुलिस का शो राम गुरुकुल गमन का मंचन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार देर शाम किया गया। मंचन में महेंद्रगढ़ की श्रीरामलीला परिषद के करीब 20 कलाकारों ने अभिनय किया।
महेंद्रगढ़ की श्रीरामलीला परिषद के कलाकार प्रमोद तिवारी, चंद्रमोहन, संगीता, अतुल लामड़िवाल, पुनीत भारद्वाज, लक्की यादव, जितेंद्र प्रजापत, बिट्टू सैनी, सुनील भोपा, रोहित, सागर सैनी, भवनेश, योगेश, नैतिक तनेजा, पूर्वी, अंजलि, निर्मला, हिमानी खेर, नीरू, सुष्मिता आदि ने मंचन किया।
महेंद्रगढ़ निवासी एवं निदेशक अनिल कौशिक द्वारा तैयार किया गया यह नाटक राष्ट्रीय स्तर पर नशे के विरुद्ध अपनी पहचान बना चुका है। मंचन शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गीता सदन ऑडिटोरियम में किया गया। समापन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के सात कलाकारों ने किया अभिनय



