in

Rewari News: आर्यन को नहीं मिला न्याय, पुलिस थानों के चक्कर काट रहे परिजन Latest Haryana News

Rewari News: आर्यन को नहीं मिला न्याय, पुलिस थानों के चक्कर काट रहे परिजन  Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो : 08रेवाड़ी। बुधवार को एसपी से मिलने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद

रेवाड़ी। आनंद नगर निवासी आर्यन के हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इससे परिवार भी न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परेशान होकर आर्यन के परिजन बुधवार को एसपी गौरव राजपुरोहित से मिलने के लिए पहुंचे।

Trending Videos

इस दौरान उन्होंने एसपी से बताया कि 18 अगस्त को लगभग शाम 7 बजे आर्यन के साथ सेक्टर 4 में मारपीट हुई थी। मौके पर प्रिंस यादव, साहिल सिराधना, सागर, तरूण, लक्ष्य खत्री, आदित्य, विवेक, सौरव गुर्जर, औमकार, डिम्पल, जितेश व इनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट व जान से मारने के इरादे से बुरी तरह से पीटा गया था, चार दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आर्यन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस तो दर्ज लिया, लेकिन माॅडल टाउन थाना पुलिस ने आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

इसकी वजह से प्रार्थी व उसके रिश्तेदारों को भी जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी अब भी धमकियां दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं, एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। आर्यन के परिजनों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी न हुई तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

#

रक्षाबंधन पर आया था घर, रंजिश में की थी पिटाई

शहर का आनंद नगर निवासी आर्यन (18) 12वीं के बाद चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। उसके मामा रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में बताया कि पिछले सप्ताह रविवार शाम 7 बजे पता लगा कि सेक्टर-4 में झगड़ा हो गया है, जिसमें उनके भांजे आर्यन को गंभीर चोटें आई हैं। आर्यन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता लगा कि आर्यन सेक्टर-4 में दोस्तों के साथ था। इसी दौरान कई बाइक पर सवार होकर 25-30 लड़के पहुंचे, जिन्होंने डंडे और हॉकी से आर्यन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में आर्यन और उसके दो साथियों को भी चोटें आई थी।

आर्यन अपने माता-पिता का था इकलौता बेटा

आर्यन अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। 1 साल पहले आर्यन का स्कूल में कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल सिराधना, प्रिंस यादव, गोल्डी यादव, जुगनू पंजाबी और मोहित यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वर्जन:

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है।

-कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।

[ad_2]
Rewari News: आर्यन को नहीं मिला न्याय, पुलिस थानों के चक्कर काट रहे परिजन

ऐसा शहर, जिस पर लग गई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की ‘नजर’, जानें मिलेनियम सिटी की लाचारगी और बेबसी की कहानी Haryana News & Updates

ऐसा शहर, जिस पर लग गई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की ‘नजर’, जानें मिलेनियम सिटी की लाचारगी और बेबसी की कहानी Haryana News & Updates

Cobra VIDEO: टॉयलेट की फ्लश के ऊपर फन फैलाए बैठा था कोबरा, गुस्सैल रवैया देखकर घर का मालिक थरथर कांपा Haryana News & Updates

Cobra VIDEO: टॉयलेट की फ्लश के ऊपर फन फैलाए बैठा था कोबरा, गुस्सैल रवैया देखकर घर का मालिक थरथर कांपा Haryana News & Updates