[ad_1]
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 और 27 जुलाई को दो सत्र में आयोजित की जा रही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा को लेकर जिला में तैयारी पूरी कर ली गई है। रेवाड़ी जिला में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें दोनों सत्रों में करीब 74 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी में महेंद्रगढ़-नारनौल से रेवाड़ी जिला में परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है, जो परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले जिला में आकर ठहरना चाहता है इसके लिए 10 धर्मशालाएं आरक्षित की गई है। परीक्षार्थियों के रात्रि विश्राम हेतु ठहरने के लिए शहर की मक्खन लाल धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, मियांवाली पंचायत घर, यादव धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, पंजाबी भवन, जाट धर्मशाला, गणेशी धर्मशाला, सैनी धर्मशाला, रविदास धर्मशाला में ठहरने के लिए व्यवस्था की गई हैं, जिसके लिए अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
[ad_2]
रेवाड़ी: परीक्षार्थियों के लिए 10 धर्मशालाएं आरक्षित, दिव्यांगों के लिए परीक्षा केंद्र जिले में ही बनाएं: डीसी अभिषेक मीणा



