Rewari News: एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो : 02रेवाड़ी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एसडीएम सुरेंद्र सिंह मतदान केंद्रों का जायजा ल

Trending Videos



रेवाड़ी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदावास, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सहारनवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुढ़पुर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं व प्रबंध की जांच की।

Trending Videos

इस दौरान संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं व पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पोलिंग बूथों पर सभी न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी हासिल की और निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पोलिंग बूथ पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बढ़े हुए बूथ के हिसाब से अतिरिक्त व्यवस्थाएं व प्रबंध समयानुसार कर किए जाएं। उन्होंने पोलिंग बूथ पर बेहतर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, समुचित लाइट आदि की व्यवस्था करने सहित दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

[ad_2]
Rewari News: एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा