[ad_1]
लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने वीरवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई की। शहर में करीब साढ़े चार घंटे पीला पंजा चला। इस दौरान 50 से अधिक चबूतरे तोड़े गए। वार्ड-19 और प्रेमनगर कॉलोनी में टीम ने विरोध को अनदेखा किया जबकि टेलर मार्केट के दुकानदारों के लामबंद होने पर टीम ने स्वयं चबूतरे तोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में गलियों में बने चबूतरों की शिकायतें पहुंची थीं। इन पर संज्ञान लेकर नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए।
[ad_2]
चरखी दादरी: शहर में साढ़े 4 घंटे चला पीला पंजा, तोड़े गए 50 से अधिक चबूतरे



