[ad_1]
बाढ़ के समय आपातकालीन स्थिती से निपटने के लिए वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से वॉटर टैंक में मॉकड्रिल करवाई गई। इस मौके पर एनडीआरएफ के 14 व गृह रक्षी विभाग के 16 जवानों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस विभाग, फायर विभाग व राजस्व विभाग से संबंधित टीमें मौके पर मौजूद रहीं। डीआरओ राजेश खयालिया ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों द्वारा बाढ़ की स्थिति में आमजन कैसे अपने आपको सुरक्षित रख सकता है, आम आदमी घर में उपलब्ध चीजों एवं वस्तुओं का प्रयोग करके अपने आपको बचा सकता है, उस तमाम प्रक्रिया बारे यहां पर जानकारी दी गई है।
[ad_2]
Source link



