चरखी दादरी: दो दिन में 48 हजार युवाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी 400 बसें Latest Haryana News

[ad_1]


प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जिला परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाने व अन्य संसाधन जुटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि दादरी और भिवानी जिले से 48,000 परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन 200 बसों का संचालन किया जाएगा।

इसके अलावा दिव्यांग प्रतिभागियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, परीक्षा के मद्देनजर विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए नई अनाज मंडी में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा। वहां रात्रि ठहराव के लिए टेंट और खाने का भी प्रबंध किया जाना है।

[ad_2]
चरखी दादरी: दो दिन में 48 हजार युवाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी 400 बसें